फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ो से घिर तार बिजली आपूर्ति में बाधक

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ों से घिरे तार बिजली आपूर्ति में बाधक
विज्ञापन

फोटो
बारिश के समय बार-बार ट्रिप करती है बिजली, लोगों की बढ़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नगर क्षेत्र के कई इलाकों में हाईटेंशन और एलटी विद्युत तार पेड़ों से घिरे हैं। इससे बारिश के दौरान पेड़ों की पत्तियों पर पानी रूकने से बिजली आपूर्ति ट्रिप हो जाती है। बारिश बंद होने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल होती है। पेड़ों की वजह से तार टूटकर गिरने की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन

नगर में बिजली आपूर्ति के लिए सभी इलाकों में बिजली निगम ने पोल लगवाए हैं। इसपर हाईटेंशन और एलटी का तार दौड़ाया गया है। सक्सेना चौराहा से कोतवाली के सामने, बैंक के सामने, इसके अलावा कई अन्य जगहों पर हाईटेंशन तार व टहनियों और पत्तियों से घिरे हैं। कोतवाली के सामने हाईटेंशन तार पूरी तरह पेड़ की जद में हैं। दबाव के कारण तार नीचे की ओर झुक गए हैं। जिला अस्पताल के अलावा मुख्यालय चौराहे पर भी कई स्थानों पर भी यही हाल है। निचलौल रोड पर जीएसबीएस स्कूल के करीब भी ऐसी दशा देखी गई है। छुट्टी होने पर इस रोड से कई स्कूल के छात्र गुजरते हैं। तेज हवा चलने के दौरान पेड़ की वजह से यह तारों के आपस में टकराने पर टूटकर गिरने का खतरा बना रहता है। संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि बारिश होने पर पेड़ों की पत्तियां भीग जाती हैं। इससे पत्तियों से सटे तारों में स्पार्क होने लगता है और लाइट ट्रिप होने लगती है। बारिश के बीच लाइन ट्रिप होने पर उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ शार्टसर्किट की डर से आपूर्ति बंद कर देता है। एक्सईएन हरिशंकर ने बताया कि नगर क्षेत्रों में जिन स्थानों पर हाईटेंशन और एलटी तार पेड़ों से सटे हुए हैं, उन पेड़ों की टहनियों को काट कर हटाने का कार्य होगा। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें