फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल मूल्य में वृद्धि से लोग नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पेट्रोल, डीजल मूल्य में वृद्धि से लोग नाराज
शिक्षक, व्यापारी, किसान सभी के मन में सरकार के खिलाफ आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कई दिन से लगातार पेट्रोल और डीजल के मूल्य में बढ़ोत्तरी से लोगों को बजट गड़बड़ा गया है। किसान, शिक्षक, व्यापारी समेत अन्य लोग मूल्य वृद्धि से नाराज हैं। लोगों का कहना है कि महंगाई को नियंत्रित करने वाले दावे हवाई साबित हो रहे हैं। सरकार को महंगाई नियंत्रित करने के लिए प्रयास करना चाहिए। किसान भी डीजल मूल्य में वृद्धि से परेशान हैं। उनका कहना है कि उपज का वाजिब मूल्य मिलता नहीं और उस पर से डीजल के दामों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। इससे खेती की लागत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

किसान विश्वनाथ वर्मा कहते हैं कि खेती की लागत बढ़ती जा रही है। इन दिनों डीजल के मूल्य में वृद्धि से आर्थिक समस्या बढ़ गई है। जनता को राहत देने के लिए सरकार को कारगर कदम उठाना चाहिए। अगर ऐसे ही महंगाई बढ़ती रही तो खेती और महंगी हो जाएगी। अधिवक्ता नवनीत धर दूबे ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के मूल्य में वृद्धि का असर व्यापार पर पडे़गा। इससे तो महंगाई बढ़ेगी ही। जब व्यापारी पर अतिरिक्त बोझ पडे़गा तो जनता पर बोझ बढ़ना तय है। गृहणी सारिका त्रिपाठी ने कहा कि महंगाई बढ़ने से घर का बजट बिगड़ने लगा है। जब डीजल का मूल्य बढ़ेगा तो सामान महंगे जरूर होंगे। क्योंकि सामान ढुलाई का किराया बढ़ेगा तो उसका सीधा असर ग्राहकों पर पडे़गा। सरकार को इस दिशा में गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। दवा विक्रेता विनय कुमार नायक कहते हैं कि सरकार चाहे तो डीजल व पेट्रोल का मूल्य घट सकता है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। सरकार एक्साइज ड्यूटी कम करे तो दाम में गिरावट आएगी। शिक्षक अखिलेश पाठक ने कहा कि तेल की कीमतों में वृद्धि से खासकर मध्यम वर्ग के परिवारों को अधिक परेशानी हो रही है। सरकार को जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें