फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ब्लाक से चुने जाएंगे पांच उत्कृष्ट परिषदीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
हर ब्लाक से चुने जाएंगे पांच उत्कृष्ट परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन

बीएसए ने सभी एबीएसए को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सभी ब्लॉकों से पांच-पांच उत्कृष्ट परिषदीय विद्यालय का चयन कर सूचना भेजने के लिए पत्र भेजा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि ब्लाकों में पांच-पांच विद्यालयों का चयन कर दो दिन में सूची भेजें।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला ने बताया कि बेसिक शिक्षा निदेशक ने जिले के उत्कृष्ट प्राथमिक व जूनियर परिषदीय विद्यालयों की सूचना देने का निर्देश दिया है। चयनित विद्यालयों की दो फोटो संबंधित पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर अपने अपने क्षेत्र से 5 परिषदीय विद्यालयों का चयन कर उसकी सूची दो दिन में कार्यालय में भेजने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूलों के चयन में बेहतर छात्र संख्या, साफ सफाई, स्लोगन लेखन, शिक्षा व्यवस्था, पठन पाठन के अलावा अन्य बिंदुओं पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों के नाम, मोबाइल नंबर और स्कूल की दो फोटो भेजने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें