फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक के बगैर शिक्षा ले रहे परिषदीय स्कूलों में छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पुस्तक के बगैर शिक्षा ले रहे परिषदीय स्कूलों में छात्र
विज्ञापन

एक से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को नहीं मिलीं किताबें
कक्षा छह के अंग्रेजी विषय की अब तक आई किताब
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जुलाई में विद्यालय खुले 20 दिन बीतने के बाद भी परिषदीय स्कूलों के करीब 40 फीसदी बच्चों को किताबें नहीं मिल पाई हैं। ऐसे में पुस्तकों के बगैर ही परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह स्थिति तब है जबकि बेसिक शिक्षा निदेशक ने हर हाल में किताबों के सेट 15 जुलाई तक भेजने का दावा किया था।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक और जूनियर विद्यालय में अध्ययनरत करीब दो लाख 66 हजार 564 बच्चों के लिए 138986 किताबों की मांग की गई थी। इसमें जुलाई माह में केवल कक्षा छह की अंग्रेजी विषय की कुछ किताबें जिले को प्राप्त हुईं। ऐसे में सभी परिषदीय स्कूलों में बच्चे बिना किताब के ही पढ़ाई करने को विवश हैं। विशेष सचिव बेसिक भी 25 जून से 15 जुलाई के मध्य सभी बच्चों के हाथ में किताबें देने का दावा कर रहे थे। लेकिन हकीकत यह है कि निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी जिले में करीब 40 फीसदी बच्चे बिना किताब के ही शिक्षा ले रहे हैं। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए अभी जिले को किसी भी विषय की किताब नहीं प्राप्त हो सकी है। वहीं जूनियर स्तर पर केवल कक्षा छह की अंग्रेजी विषय की कुल 24549 किताबें मिली हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए शासन की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का दावा फेल होता नजर आ रहा है। बीएसए जगदीश शुक्ला ने कहा कि जिले में किताबें मंगाने के लिए लगातार वार्ता की जा रही है। किताबें मिलते ही संबंधित स्कूलों में वितरित करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें