जनता के प्रति उदार बन विकास को गति देने की जरूरत : मैत्रेय
शौचालय को लेकर सदर तहसील सभागार में कार्यशाला का आयोजन
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सोच बदलिए, जनता के प्रति उदार बनकर विकास को गति दीजिए। गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाना बड़ा काम है। जनता की भावना का कद्र करते हुए कार्य को आगे बढ़ाएं। यह बातें भारतीय सेवा विदेश के पूर्व अधिकारी व पूर्व सलाहकार भारत सरकार पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय डॉ. राकेश मत्रैय ने कही। वह मंगलवार को सदर तहसील सभागार में ओडीएफ को लेकर आयोजित कार्यशाला में अधिकारियों व विभाग के समन्वयकों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हम अपनी संस्कृति भूल गए हैं। एक-दूसरे का सहयोग करना नहीं चाहते। प्रकृति में आपको सबकुछ दिया है। ईश्वर ने आपके शरीर में सारी दैवीय शक्ति प्रदान किया है। इसे जगाइए और पावर का सदुपयोग कीजिए। जिस अधिकारी में इंसानियत व इमान नहीं, वह अधिकारी योग्य नहीं है। प्रयास ही काम करने की क्षमता दर्शाता है। प्रयास ही सफलता की सीढ़ी है। अधिकारी अपने कार्यों की कार्यशैली बदलें, जिस काम को बिना सोचे व प्लानिंग से करेँगे वह अधूरा रहेगा। प्लानिंग के काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। बैठक में डीएम अमरनाथ उपाध्याय, सीडीओ रामप्रकाश सिंह, एएसपी आशुतोष शुक्ल, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर, पीडी रामकरन, उपेंद्र पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद तहसील परिसर व एक विवाह भवन परिसर में पौधरोपण किया गया।
---------
डीपीआरओ के कार्यों के प्रति जताई नाराजगी
महराजगंज। सदर तहसील सभागार में ओडीएफ को लेकर आयोजित कार्यशाला में डॉ. राकेश मैत्रेय ने जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यों के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हर घर में शौचालय जरूरी है, इसके लिए लोगों को प्रेरित करें। ताकि स्वच्छ भारत का निर्माण हो सके।