फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में गैरहाजिर मिले दो शिक्षक व एक अनुचर
विज्ञापन


डीएम ने किया पांच विद्यालयों का निरीक्षण
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने मंगलवार को पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां दो शिक्षक व एक अनुचर गैरहाजिर मिले, वहीं दो शिक्षक निरीक्षण के दौरान विद्यालय पहुंचे। डीएम ने इन लोगों के विरूद्घ कार्रवाई करने को बीएसए को निर्देशित किया।
डीएम ने जब पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय धनेवा धनेई का निरीक्षण किया तो दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक गैरहाजिर रहे, मगर निरीक्षण के दौरान ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका संगीता व प्रधानाध्यापक नईम अहमद विद्यालय पर आ गए। धनेवा धनेई प्राइमरी स्कूल पर सहायक अध्यापिका रीना उपाध्याय प्रसूता अवकाश पर बताई गई। जबकि राजिया खातून अवैतनिक अवकाश पर बताई गई, मगर सक्षम स्तर अवकाश स्वीकृति की अनुमति पत्र नहीं दिखाया गया। बीएसए को स्थिति स्पष्ट करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय धनेवा धनेई द्वितीय की सहायक अध्यापिका लक्ष्मीरानी तथा प्राथमिक विद्यालय बौलिया राजा के शिक्षामित्र केशव कुमार गैरहाजिर मिले। वहीं पर प्राथमिक विद्यालय रामपुरमीर के अनुचर दिनेश कुमार भी गैरहाजिर मिले। उपरोक्त सभी लोगों के विरूद्घ कार्रवाई के लिए डीएम ने बीएसए को निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें