फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए रैली निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मतदान अधिक से अधिक हो, इसके लिए शनिवार को फरेंदा स्थित स्कालर्स एकेडमी के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। जिसमें लोगों को मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक किया गया। रैली में शामिल विद्यार्थी वोट करना अधिकार है, इसका प्रयोग सोच समझ करें संबंधी नारे भी लगा रहे थे।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता रैली को विद्यालय परिसर से सह निदेशक अब्दुल कादिर व मुकेश सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्कूल परिसर से शुरू हुई। इसके बाद रैली में शामिल लोगों ने पूरे कस्बे का भ्रमण कर लोगों से मताधिकार के प्रयोग की अपील की। रैली में शामिल विद्यार्थी हाथों में मताधिकार के प्रयोग से संबंधित नारे लिखीं तख्तियां लिए हुए थे। सह निदेशक अब्दुल कादिर ने कहा कि एक-एक मत से देश का निर्माण होता है। एसडीएम आरबी सिंह व एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक रहने व मतदान केंद्र पर जाकर मतदान अवश्य करने की अपील की। इस दौरान रेनू सिन्हा, मनोज पांडेय, विजय मिश्रा, आनंद गुप्ता, सीमा, बिंदू चौरसिया, प्रतिमा, संगीता व नेहा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें