महराजगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के लोगों मंगलवार को संपूर्ण समाधान के प्रति विरोध जताते हुए सदर, निचलौल, फरेंदा और नौतनवां तहसील में छह सूत्री मांग को लेकर धरना दिया। लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी एसडीएम को दिया और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में संगठन की तरफ से लेखपाल पद की शैक्षिक अर्हता स्नातक करने, पदनाम उपनिरीक्षक करने एवं प्रारंभिक वेतनमान ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800 करने की मांग की गई है। इसके अलावा एसीपी की विसंगतियों को भी दूर करने की मांग की गई है। सदर तहसील इकाई के अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी ने कहा कि राजस्व निरीक्षक पद पर सीधी भर्ती को समाप्त करते हुए संशोधित राजस्व नियमावली 2017 कैबिनेट से पारित कराकर लेखपालों की पदोन्नति राजस्व निरीक्षकों के सभी रिक्त पदों को भरने की मांग की जा रही है। लेखपाल के व्यक्तिगत अनुरोध पर प्रदेश के किसी भी जनपद में स्थानांतरण संबंधी लेखपाल सेवा नियमावली में संशोधन करने, लैपटॉप व स्मार्ट फोन उपलब्ध क राने, 2005 के बाद नियुक्त लेखपालों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ देने की मांग भी की। इस दौरान श्रवण कुमार, रामबचन, सुनील, दीप पांडेय, सत्येंद्र, सूरज, जनार्दन, शिल्पी, गंगा जायसवाल के अलावा तमाम लेखपाल मौजूद रहे।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार लेखपाल संघ के लोगों तहसील परिसर में धरना देकर नाराजगी जताई। धरना देने वालों में संगठन की तहसील इकाई के अध्यक्ष अनारूल्लाह खान, उपाध्यक्ष राघवेंद्र विश्वकर्मा, महासागर गौतम, कृष्ण गोपाल, रसीद अहमद, शिवराज गुप्ता, बुद्धिराम यादव, अकबाल अहमद, हरिशंकर प्रसाद, बलिराम, देवेंद्र पांडेय, विक्की कुमार, जहरुद्दीन, दिनेश मिश्रा, शिवशंकर चौबे सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की निचलौल तहसील इकाई ने मांगों को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए तहसील में मंगलवार को धरना दिया। धरने में अध्यक्ष गजेंद्र भारती, मंत्री जनार्दन प्रसाद, रामचन्दर चौधरी, विजयराज यादव, अंशुमान महतो, अनिल सिंह, भावना पटेल, अंजू सिंह, नाहिदा, नाथू प्रसाद, संजीवन वर्मा, नागंद्र पांडेय, मनीष पटेल, देवी शरण आदि शामिल रहे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार उप्र लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में मांगों को लेकर लेखपालों ने तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। लेखपालों ने एसडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रूदल प्रसाद ने प्रदेश सरकार से लेखपाल संघ के मांगें पूरी करने की मांग की। इस दौरान तहसील इकाई के अध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव, मंत्री जयराम प्रसाद, उपेंद्र तिवारी, टीपू सुल्तान, पंकज श्रीवास्तव, दीनदयाल, चंद्रमणि, जितेंद्र सिंह, आशीष सिंह, अंजनी पांडेय आदि मौजूद रहे।