फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ सूत्री मांगो को लेकर प्रदर्शन किए रोजगार सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के बैनर तले रोजगार सेवकों ने सदर ब्लाक परिसर से जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन किया और डीएम को नौ सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ब्रम्हानंद ने 14वें वित्त के लिए पंचायत सहायकों की भर्ती पर रोक लगाने और पंचायत सहायकों के कार्य रोजगार सेवकों से लेने की मांग की। नगर पालिका में विलीन ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सेवकों से दूसरी पंचायत में योगदान लेने की मांग की। मानदेय के लिए अलग से बजट बनाने, समूह ‘ग’ के कर्मचारियों की तरह ही रोजगार सेवकों को समान कार्य का समान वेतन देने की मांग की। साथ ही ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। रमंश चंद्र यादव ने कहा की सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर ओम प्रकाश आर्य, इंद्रविजय यादव, औरंगजेब आलम, प्रवीण मणि त्रिपाठी, एकेचंद्रा, रामआशीष पटेल, बंधु मद्देशिया, संतोष दूबे, धनश्याम, राजू प्रसाद, राजेश कुमार, मक्ख्न प्रसाद, उपेन्द्र रमेश, धर्मेंद्र, अयोध्या, वंदना पांडेय, सीमा पांडेय, संगीता गुप्ता, सुनीता, उषा कन्नौजिया, गंगोत्री, अंबिका प्रसाद, ओम प्रकाश, धीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें