खनुआ। नेपाल के एक होटल में पुलिस ने देह व्यापार के मामले में होटल में छापामारी कर चार लड़के लड़कियों को हिरासत में लेकर कड़ी चेतावनी के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। बुटवल कस्बे के होटल से मंगलवार को चार भारतीय लड़कियां पकड़ी गई थीं। उनके साथ साथ चार युवक भी थे। पुलिस की पूछ-ताछ में उनके प्रेमी बताए गए। नेपाल पुलिस ने उन्हें कड़ी चेतावनी व फटकार लगाने के बाद छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पकड़ी गयी युवतियां महराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे की हैं। पुलिस का बताना है कि यह युवतियां अक्सर अलग-अलग व्यक्तियों के साथ बुटवल के राजमार्ग चौराहा के पास स्थित होटल में आएदिन आती थी। पुलिस को मामला देह व्यापार से जुड़ा प्रतीत हुआ। मंगलवार को फिर वह युवतियां उसी होटल में चार युवकों को लेकर आई। पुलिस ने होटल में छापेमारी की। सभी अलग-अलग कमरों में मिले।