फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां जोरो पर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 10 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कलेक्ट्रेट और विकास भवन को साफ सुथरा बनाया जा रहा है। अधिकारी भी योजनाओं की प्रगति अपडेट करने में लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां तेज हैं। हियुवा भी सीएम के आगमन को लेकर उत्साहित है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला मुख्यालय परिसर मेें कलेक्ट्रेट और विकास भवन में तमाम सफाई कर्मी सफाई में जुट गए। कई टोलियों में सफाई कर्मी कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर को साफ करते रहे। गायत्री शक्तिपीठ पर हियुवा की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आगमन को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद महराजगंज में बतौर सीएम योगी आदित्यनाथ का पहली बार आगमन हो रहा है। हियुवा के जिला प्रभारी शेष विजय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का महराजगंज के कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक स्वागत होगा। इस मौके पर कृष्णनंदपुरी, कृष्ण विहारी पाठक, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, जिला महामंत्री कृष्ण बिहारी पाठक, गणेश खरवार, शेषमणि, मनीष शर्मा, रामबचन गुप्ता, गिरजेश यादव, मुन्ना निगम, अनिल मद्वेशिया संजय शर्मा, विष्णु मद्देशिया धनंजय सिंह, जैनेंद्र शर्मा, आकाश श्रीवास्तव, गौतम अग्रहरि, सेतुभान सिंह, शत्रुघ्न चौधरी आदि मौजूद रहे। घुघली प्रतिनिधि के अनुसार, डीएम और एसपी ने शनिवार को बजरंगी सिंह इंटर कालेज ढ़ोढीला का निरीक्षण किया। यहां भी सीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह और एसपी आरपी सिंह ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन जांच पडताल के बाद संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान स्कूल के संरक्षक वीरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, प्रधानाचार्य अमित घोष, अजय ओझा, चतुर्भुजा सिंह, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।

चौक बाजार में हुई साफ सफाई
चौक बाजार। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को मद्देनजर चौक बाजार में साफ सफाई हुई। ग्राम प्रधान वीरेंद्र राव ने साफ सफाई की टीम लगाकर जाम पड़ी नाली समेत कूडे़-कचरे को साफ कराया। कूडे़ कचरे को हटाने के साथ ही जाम नालियों को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें