फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई के लाल को लखनऊ में सम्मानित करेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा(महराजगंज)। हौसले बुलंद हों तो कठिन से कठिन लक्ष्य भी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। इसकी मिसाल बने हैं मिठौरा ब्लॉक के सिंदुरिया के वसीउल्लाह के पुत्र वाहिद अली। वाहिद अली ने सत्र 2016 में गोरखपुर पॉलिटेक्निक से केमिकल इंजीनियरिंग में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। 8 अगस्त को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उन्हें सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

तीन भाई बहनों में तीसरे स्थान के वाहिद अली की प्राथमिक शिक्षा सिंदुरिया स्थित मदरसा हुसैनिया और हाईस्कूल की शिक्षा आदर्श शिशु ज्ञान मंदिर सिंदुरिया में हुई। इंटर कालेज की शिक्षा रामहर्ष इंटर कालेज निचलौल में करने के बाद गोरखपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक से केमिकल इंजीनियरिंग करने पर पूरे उत्तर-प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय पॉलिटेक्निक गोरखपुर के माध्यम से शनिवार को वाहिद अली के घर सचिव प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से सम्मान समारोह में शामिल पत्र पहुंचा तो गांव के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गांव के रोजन अली, मुहम्मद यासीन, नसीम अहमद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेम सागर गुप्ता आदि ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

वर्तमान में वाहिद अली शाहजहांपुर में कृभको यूरिया फैक्ट्री में केमिकल इंजीनियर पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें