फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का विकराल रूप देख मची अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आग में धू धू कर जली 500 एकड़ गेहूं की फसल, मची अफरातफरी
विज्ञापन

महराजगंज। आग का विकराल रूप देखकर अफरा तफरी मच गईं। शनिवार को गिदहा गांव के सिवान में अचानक आग लगी तो धू-धू कर गेहूं की बालियां जलने लगी। आग की लपटें देखकर भगदड़ मच गई। कुछ देर के लिए सभी सहम गए। इस दौरान 500 एकड़ अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। फायर ब्रिगेड के अलावा लोग स्वयं के साधनों से आग पर काबू पाने की जद्दोजहद करने लगे। आगे की लपटें बढ़ती गईं और शिकारपुर के सिवान तक पहुंच गईं। यहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
शनिवार को इमिलिया, गिदहा गांव के सिवान में आग लगने से गेहूं की फसल लगी। आग बुझाने के लिए लोग जद्दोजहद करने लगे। धुंआ के सड़क से आने जाने वालों का दम घुटने लगा। आग खेमपिपरा गांव के आगे पहुंची। इसमें गिदहा, कृतपिपरा, फुलवरिया, इमिलिया, शिकारपुर, दरौली समेत अन्य गांव में गेहूं की करीब 500 एकड़ से अधिक राख हो गई है। लोग आग पर काबू पाने में जुट गए। सिवान में आग लगने के दौरान गिदहां गांव करीब आग पहुंची तो भगदड़ मच गईं। सभी पंपिंगसेट चलाकर छप्पर व भूसा भिगोने लगे। इसके अलावा गांव के किनारे पानी चलाकर नमी की, जिससे आग की दिशा बदल गई। इसके बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। गिदहा गांव के मोहन पटेल ने बताया कि आग के विकराल रूप धारण करने से गांव में भगदड़ मच गई थी। गनिमत रहा की सिर्फ फसल की जली है। गिदहां गांव के सत्तेदास का साढ़े चार एकड़, महेंद्र का डेढ़ एकड़, बिंदु की एक एकड़, हरिचंद्र की ढाई एकड़, अर्जुन की एक एकड़, मोहन पटेल की दो एकड़, आदित्य पटेल की दो एकड़, राजेंद्र की 60 डिस्मिल, केदार की पांच एकड़, सुदर्शन की एक एकड़, ईश्वर की डेढ़ एकड़, बदरूजा की एक एकड़, रामवतार की दो एकड़ गेहूं की फसल जल गई है।
विज्ञापन

चौक बाजार थाना क्षेत्र के परसा राजा सिवान में शनिवार को दोपहर में गेहूं का डंठल जलाते समय दरहटा निवासी राम आसरे की 60 डिस्मिल गेहूं की फसल राख हो गई। पिपरमिंट की रोपाई करने के लिए परसा राजा के सिवान में कुछ लोग गेहूं का डंठल जला रहे थे। तब तक आग बेकाबू हो गई और देखते ही देखते दरहटा गांव तक पहुंच गई। लपटें इतनी तेज थीं कि दरहटा निवासी राम आसरे गोंड की गेहूं की फसल जल गई। मौके पर पहुंचे फायरब्रिगेड ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। नौतनवां क्षेत्र के नरकटहा सिवान में आग लगने से पांच एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

चार झोपड़ियां जलकर राख
कोल्हुई। क्षेत्र के सोनचिरैया के सिबलहवा टोले पर आग लग गई। बाबूलाल, सुरेश, नरेश, किशोर आदि की झोपड़ियां जलकर राख हो गई हैं। बाबूलाल की भैंस झुलस गईं। फायर ब्रिगेड एवं लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं बेलवा बुजुर्ग में बंबे सिंह, नोहर,रहमत, जाकिर की फसल जल गई। इसके अलावा जिगिनिहा, लब्दहा, केशौली ,एकडेंगवा, बभनी, काश्तखैरा, राजमंदिर, गुर्चिहा, बडहरा आदि गांवों सिवान में आग लगी। राजस्व विभाग की टीम मौके पर जाकर नुकसान का आकलन करने में जुटी है। थानाध्यक्ष कोल्हुई अभिषेक सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आगे बुझाने में मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें