फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी किसानों को सूखा राहत का इंतजार

Sun, 19 Jun 2016 12:10 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा तहसील क्षेत्र में काफी जद्दोजहद के बाद 19 गाव सूखा ग्रस्त घोषित हुए थे। इन गांवों में भी आधे किसानों के खाते में अभी तक सूखा राहत के मद में धन ही नहीं आया। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन



फरेन्दा तहसील क्षेत्र कोल्हुई के केशौली, डकही, मंगलपुर, कास्त खैरा, एग्डेगवा, लब्दहा, खरहरवा, राजमंदिर, बभनी, बड़गो, अहिरौली, सोनपिपरी, सहित 19 ग्रामसभा को सूखा राहत के लिए चयन किया गया था। अप्रैल में आधे किसानों के खाते में मुआवजे की रकम भेजी गई। 


बाकी किसानों के खाते में गलती बताकर धन नहीं भेजा गया। सुमित्रा देवी, प्रमोद दूबे, विनोद दूबे, कमलावती, हनुमान, अजय दूबे, राधेरमण, जटाशंकर, मनबोध, शिवपूजन, सर्वेश, मंगल सिंह, रणविजय, मिनू सिंह, सत्यदेव सिंह, कपिलदेव आदि जैसे सैकड़ों किसान अभी भी सूखा राहत के इंतजार में हैं। 
विज्ञापन



 सर्वेश्वर दुबे का कहना है कि यदि मुआवजे की रकम किसानों के खाते में जल्द नहीं भेजी गई तो किसानों को मजबूर होकर अनशन पर बैठना पड़ेगा। इस संदर्भ में एसडीएम फरेंदा ज्ञानेश्वर प्रसाद का कहना है कि अधिकतर किसानों के खातों में कमी होने के कारण रकम नहीं जा पाई है, जल्द ही किसानों के खाते में धन पहुंच जाएगा। इसमें पूरी तेजी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें