फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंदुरिया प्रकरण में पांच लोगों को जमानत मिली 

Sun, 19 Jun 2016 12:07 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
अदालत का फैसला
विज्ञापन
सदर कोतवाली के सिंदुरिया के भारतीय स्टेट बैंक में हुए बवाल के मामले में पांच आरोपियों को हाईकोर्ट से शनिवार को जमानत मिल गई। 
विज्ञापन


बता दें, 16 अप्रैल को भारतीय स्टेट बैंक में सर्वर डाउन होने पर भड़के उपभोक्ताओं ने बैंक परिसर में हंगामा किया था। तबा सहायक शाखा प्रबन्धक रमाकान्त मिहिर ने पुलिस बुला ली थी। पुलिस ने बलपूर्वक बैंक परिसर से उपभोक्ताओं को बाहर खदेड़ना शुरू कर दिया।

इस पर कस्बे के सड़क टोला निवासी राजू चौधरी ने विरोध किया। इस पर पुलिसवालों ने राजू चौधरी को बुरी तरह पीट दिया था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राजू चौधरी के साथ पुलिस चौकी सिंदुरिया पर जाकर पथराव कर दिया और चौराहे पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कोतवाली पुलिस ने राजू चौधरी, बद्री विशाल तिवारी, राकेश चौधरी, श्यामदेव चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, दिलीप चौधरी, अजय गुप्ता पर संगीन धाराओं में केस दर्ज कर सबका चालान कर दिया था। मामले में 150 अज्ञात भी आरोपी बनाए गए। इसमें शनिवार को पांच लोगों को हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें