फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए 15 लोग क्वारंटीन 16-44-41

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए 50 लोग क्वारंटीन
विज्ञापन

फरेंदा-निचलौल(महराजगंज)। स्थानीय मारवाड़ी वार्ड में सोमवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए 25 लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां से उन्हें क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया। इन सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजे जाएंगे। नगर अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि नगर के मारवाड़ी वार्ड में एक युवक कैंसर का इलाज कराने दिल्ली गया था। लॉकडाउन के कारण वहीं पर एक रिश्तेदार के घर रुक गया था। सरकार की पहल पर 25 मई को घर पहुंचा। अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल से सैंपल जांच के लिए 26 मई को गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया। 31 मई को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं पॉजिटिव युवक के बताए अनुसार 15 संदिग्ध लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

सीएचसी बनकटी अधीक्षक डॉ. हीरालाल ने बताया कि पिपरामौनी में सोमवार को 5 एंबुलेेंस की मदद से 25 लोगों को जांच के लिए भेजा गया। नमूने लेने के बाद उन्हें क्वारंटीन में भेज दिया गया है। वहीं उदितपुर के रामधनपुर टोला के रहने वाले झोलाछाप को होमक्वारंटीन किया गया है। उसने संक्रमित के बच्चे का इलाज किया था। एसडीएम राजेश जायसवाल ने बताया कि गांव में लोगों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एसओ मनीष सिंह ने बताया कि गांव में सुरक्षा को लेकर दो बैरियर लगाए गए हैं। एक उपनिरीक्षक व एक दीवान व तीन कांस्टेबल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें