फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 10 न्याय पंचायतें के 50 निपुण बच्चों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बीआरसी मिठौरा के प्रांगण में बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी आनंद मिश्रा ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कन्या विद्यालय मिठौरा के छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आंगनबाड़ी केंद्र देउरवा की महिमा ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने विकास खंड के कुल 10 न्याय पंचायत से 50 निपुण बच्चों को बैग और स्टेशनरी देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान दिलीप विश्वकर्मा, मुकेश सिंह, अभय दूबे, मोहन शर्मा, अश्वनी पटेल, विनोद यादव, वेद प्रकाश, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, विकास खंड कार्यालय सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हमारे आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठीभार की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। सिसवा शिक्षा क्षेत्र के 9 संकुल के कुल 45 निपुण बच्चों को स्कुल बैग व कांपी किताब दे कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एआरपी अरविंद जायसवाल ने किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मीनाक्षी देवी, डॉ. सतीश तिवारी, रजत शुक्ला, मिथलेश पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें