फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना पॉजिटिव की संख्या में हर रोज बढ़ोतरी हो रही है। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। रविवार को भी पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जांच के लिए इन सभी नमूने 3 एवं 4 जून को भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट 7 जून की दोपहर को आई। वहीं जांच के लिए हर रोज नमूने लेकर गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजे जा रहे हैं।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 3 एवं 4 जून को भेजे गए कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट 7 जून को मिली है। जिसके अनुसार जांच में पांच नमूने पॉजिटिव मिले हैं। पहला महदेवा, दूसरा पिपरा खल्ली, तीसरा बहेरवा एवं चौथा परासखाड़ एवं पांचवां पंडितपुर कैम्पियरगंज का निवासी है।
विज्ञापन

किशोरी ने कोरोना को दी मात
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोविड केयर अस्पताल राजकीय पॉलिटेक्निक पुरैना में 16 वर्षीय किशोरी का इलाज चल रहा था। उसे डिस्चार्ज किया गया। उसको चिकित्सकों व अन्य स्टाफ ने हर्षोल्लास के साथ विदाई दी। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी पकड़ी बिशुनपुर क्षेत्र घुघली की रहने वाली है। वह अपने पिता की कोरोना में हुई मौत के बाद दिल्ली से परिवार सहित आई थी। उसे महिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया। पहली बार जांच के लिए नमूना 22 मई को मेडिकल कालेज भेजा गया था, जो निगेटिव आया। दूसरा नमूना 3 जून को भेजा गया था, वह भी निगेटिव आया। ऐसे में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास हरिकेश चौरसिया ने महिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
697 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई
सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में बने आश्रय केंद्र में रविवार को 697 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, जिसमें रोडवेज की बस व प्राइवेट वाहनों से आये लोग भी शामिल रहे। आश्रय केंद्र पर पहुंचे एसडीएम राजेश जायसवाल व सीओ अशोक कुमार मिश्र ने थर्मल स्क्रीनिंग का जायजा लेते हुए श्रमिकों के समस्या पर ध्यान देने देते हुए व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी कामगारों को ब्लॉकवार होम क्वारंटीन में भेज दिया गया।
11 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए
मिठौरा गांव में रविवार को स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने सभी लोगों की जांच की। वहीं धानी क्षेत्र के महदेवा गांव में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए 11 लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। रिपोर्ट आने तक सभी क्वारंटीन में रहेंगे। वहीं गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में एसडीएम राजेश जायसवाल, सीओ एके मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने गांव के लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

--------------
690 भारतीय लौटे स्वदेश
विदेश मंत्रालय की पहल पर लॉकडाउन में नेपाल में फंसे लोगों को भारत लाया जा रहा है। रविवार को नेपाल से 690 भारतीय नागरिक सोनौली पहुंचे। हेल्थ डेस्क पर स्वास्थ्य जांच कर प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही आब्रजन कार्यालय में जरूरी प्रपत्र जमा कराए गए। इसके बाद सभी को बस से भेजा गया। क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया कि रविवार को नेपाल से 690 भारतीय आए। वहीं भारत से करीब 900 नेपाली नागरिक नेपाल रवाना हुए हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें