पांच किलो पॉलिथीन जब्त, 15700 रुपये जुर्माना वसूला
- अधिशासी अधिकारी ने चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पॉलिथीन के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को नगर में अभियान चलाया। कर्मियों ने पांच किलो पॉलिथीन जब्त किया। वहीं 17 दुकानदारों से 15700 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
नगर को स्वच्छ बनाने में जुटे अधिशासी अधिकारी जहां एक तरफ स्वच्छता सर्वेक्षण में लोगों के फीडबैक की संख्या को बढ़ाने में जुटे हैं वहीं स्वच्छता को बनाए रखने के लिए अन्य प्रबंध भी कर रहे हैं। इसी के क्रम में शनिवार को पालिका के कर्मियों के साथ अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने नगर के विभिन्न मार्गों पर पहुंचकर दुकानों से पांच किलो पॉलिथीन जब्त किया। 17 दुकानदारों से 15700 रुपये का जुर्माना भी वसूला। इस दौरान जिला समन्वयक कृष्णगोपाल गुप्ता, मोहम्मद निशार खां, मनोज यादव, इंद्रेश कुमार, मुकेश मिश्रा, इंद्रासन, संदीप साहनी, इंद्रेश आदि मौजूद रहे।