जिले में दो कोरोना पॉजिटव मिले, 5796 मरीज मिल चुके हैं संक्रमित
महराजगंज। जिले में कोराना पॉजिटिव मिलने की संख्या में कमी आई है। शनिवार को 1066 सैंपल की जांच में दो लोग पॉजिटिव मिले। जिले में अब तक कोरोना के कुल 5796 मरीज मिल चुके हैं। इनमें सक्रिय केस 27 है। कोरोना से 91 लोगों कीं मौत हो चुकी है। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी है।