फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष में नहीं बन पाई 1300 मीटर की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घटनाओं में मारपीट, पांच लोग घायल
विज्ञापन

मुजुरी (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग दो घटनाओं में हुई मारपीट के दौरान पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां धनवती देवी और इसरावती देवी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा लक्ष्मीपुर में रविवार को सुबह दस बजे रास्ते के विवाद को लेकर पन्ने लाल और श्याम सुंदर के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान पन्ने लाल (42) धनावती देवी (38), इसरावती देवी (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, दूसरी घटना थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रानीपुर की है। यहां रामलखन और कतारू के बीच नाव में बैठने के लिए विवाद हो गया जिसमें राम लखन (65), राम सजन (20) घायल हो गए। इस संबंध में थाना प्रभारी पनियरा हरेंद्र कुमार मिश्रा ने दोनों तरफ से तहरीर मिलने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन

दो वर्ष में नहीं बन पाई 1300 मीटर की सड़क
घुघली (महराजगंज )। क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर विभाग और कार्यदायी संस्था उदासीन है। बीते दो वर्ष पहले पकड़ियार बिशुनपुर, खुशहाल नगर होते हुए कप्तानगंज सिसवा मुख्य मार्ग तक मिलने वाली सड़क बन नहीं सकी है। विभाग गिट्टी गिराकर सड़क बनाना भूल गया है।
लोगों का कहना है कि पकड़ियार से खुशहलनगर मुख्य मार्ग तक जाने के लिए 13 सौ मीटर की सड़क पर ठेकेदार द्वारा गिट्टी गिरा कर छोड़ दिया गया। पकड़ियार बिशुनपुर के पूर्व प्रधान सीताराम यादव, त्रिभुवन सिंह, राजेश गौतम, हनुमान गुप्ता, जयप्रकाश ओझा ने कहा कि गिट्टी गिराने से आने जाने में परेशानी हो रही है। लेकिन जिम्मेदारो को समस्या दूर करने में रूची नहीं है। पकड़ियार बिशुनपुर के ग्राम प्रधान अजय सिंह, मेदिनीपुर खुशहाल नगर के ग्राम प्रधान समितन्जय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

ग्रामीण रामध्यान मल्ल, विजय मल्ल,राजेश्वर तिवारी, मोहन गुप्ता ने बताया कि सड़क पर गिट्टी बिछाने के बाद से ही खुशहलनगर बाजार जाना बंद कर दिया। जेई सुनील यादव ने बताया कि बरसात के बाद सड़क बनने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें