भारतीय बस और नेपाली जीप की टक्कर में पांच की मौत
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के काभ्ररे जिले के रोशी गांव पालिका-11 में वीपी हाईवे पर एक भारतीय बस और जीप की आमने-सामने टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
नेपाल पुलिस डीएसपी हरि ख़ातिवाड़ा ने बताया कि बुधवार दोपहर काठमांडू से भारत सोनौली जा रही एक बस और सिंधुली से काठमांडू जा रही एक नेपाली जीप के आपस में टकराने से एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक सभी नेपाली नागरिक हैं, जो जीप में सवार थे। मृतकों की पहचान रामेछाप निवासी समझौता भुसाल (35) और उनके 7 वर्षीय पुत्र संगीत भुसाल, विक्रम श्रेष्ठ (21) निवासी कमलामाई-7 सिंधुली, हरि बहादुर (45) निवासी कमलामाई-4 और प्रमिला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को धुलीखेल अस्पताल लाया गया।