फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आकलन के लिए 48 टीमें गठित वितरित किए जा रहे प्रारूप प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में डीएलएड प्रशिक्षु 27 जनवरी से परिषदीय स्कूलों का निपुण आकलन करेंगे। डायट की तरफ से इसके लिए 92 प्रशिक्षु लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इनका प्रशिक्षण भी डायट की तरफ से दिया जा चुका है। निपुण आकलन प्रक्रिया देख रहे प्रवक्ता सुनील कुमार भारती ने बताया कि निपुण टूल किट वितरण के लिए 48 टीम लगाई गई है जो 1419 स्कूलों में निपुण आकलन प्रक्रिया में जुटेंगे। बच्चों को तैयारी कराई जा सके इसमें निपुण टूल की मदद मिलेगी।
निपुण आकलन प्रक्रिया इसबार हाइटेक व्यवस्था से होगी। इसके लिए निपुण प्लस एप राज्य परियोजना कार्यालय से अपडेट फीचर के साथ जारी किया है। यह एप सभी 92 डीएलएड प्रशिक्षु के स्मार्टफोन में अपलोड कराते हुए प्रयोग के बारे में सभी तरह की जानकारी दी जा चुकी है। प्रत्येक डीएलएड प्रशिक्षु एक दिन में महज दो परिषदीय स्कूलों का आकलन करेंगे।
विज्ञापन

कक्षा एक व कक्षा दो के 12-12 विद्यार्थियों का आकलन करेंगे। भाषा, विज्ञान व गणित का आकलन होना है जिसका प्रारूप राज्य परियोजना की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा। प्रश्न कैसे होंगे व मौखिक में क्या- क्या पूछे जा सकते इसकी जानकारी सभी स्कूलों को उपलब्ध हो रही जिससे संबंधित स्कूल अपने बच्चों की तैयारी मजबूत करवा सकें।
विज्ञापन

नेटवर्क न होने पर भी रियल टाइम अपडेशन ः निपुण आकलन के वक्त मोबाइल नेटवर्क बाधा न डाल सके इसे लेकर निपुण प्लस एप में एआई फीचर जोड़ा गया है।
इसका लाभ यह होगा कि जिस समय एप पर आकलन के लिए फीडिंग व अपलोडिंग की जाएगी नेटवर्क मिलने पर यह उसी रियल टाइम के अनुरूप सामग्री अपडेट कर देगा। इसका लाभ यह रहेगा कि आकलन में किसी तरह की गड़बड़ी नही हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें