फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एआई प्रज्ञा से तकनीकी में दक्ष होंगे 4500 विद्यार्थी

Mon, 26 May 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी एआई प्रज्ञा के जरिये डिजिटल माध्यम से तकनीकी रूप से दक्ष होंगे। इन्हें इंटेल, एचसीएल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां दक्ष बनाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से प्राप्त निर्देश के क्रम में डीआईओएस ने सभी राजकीय माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य को निर्देश पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


जिले के 278 माध्यमिक स्कूलों में कुल 1.17 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 29 राजकीय माध्यमिक स्कूल हैं, जिसमें 4500 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन विद्यार्थियों से स्कूल कोड के साथ एआई प्रज्ञा के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स और फैकल्टी डवलपमेंट कार्यक्रम का लाभ दिया जाएगा, जिससे वह तकनीकी दक्षता और (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) से जुड़ी जानकारी में दक्षता हासिल करेंगे।
राजकीय माध्यमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने बताया कि एआई प्रज्ञा के तहत ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थी को ऑल इंडिया काउंसिल फाॅर टेक्निकल काउंसिल की तरफ से रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और ऑटोमेशन की गतिविधि सीख कर तकनीकी निपुणता हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें