फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 44 बोरी धूप की लकड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के जवानों ने मुखबिर की सूचना पर कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के मुर्गी फार्म के पास से पिकअप पर लदी धूप की लकड़ी बरामद की है। इस दौरान एक आरोपी को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट बिप्लब दौलागजऊ ने बताया कि बुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर नेपाल से धूप की लकड़ी कैरियर के माध्यम से लाकर भारतीय क्षेत्र में एकत्रित कर पिकअप से भारतीय क्षेत्र के मांग के स्थान पर पहुंचाते हैं।
नेपाल सीमा के पिलर संख्या 523/24 के कैथवलिया उर्फ बरगदही मुर्गी फार्म के पास जवान छिपकर बैठ गए। तभी बगीचे के पास कुछ लोग साइकिल से नेपाल सीमा से बोरे लेकर पिकअप में लादते हुए दिखे। जवानों को देखते ही कैरियर साइकिल छोड़ कर भागने लगे। जवानों ने दौड़ाकर पिकअप चालक को दबोच लिया। पूछताछ में पिकअप चालक ने अपना नाम राजकुमार चौधरी, निवासी हरदीडाली बताया है।
विज्ञापन

पिकअप पर लदे बोरे की तलाशी ली गई तो 44 बोरी धूप की लकड़ी बरामद हुई। लकड़ी का वजन 1,952 किलो है। जवानों ने पिकअप पर लदी 44 बोरी धूप की लकड़ी, दो साइकिलों के साथ एक आरोपी को पकड़कर कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें