दो दिनों में बिके 44 नामांकन पत्र
महराजगंज। क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए मंगलवार को दूूसरे दिन तक बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे। दो दिन में जिले के 12 ब्लॉकों में 44 नामांकन पत्र बिके हैं।
सदर ब्लॉक के एडीओ पंचायत प्रद्युम्न प्रजापति ने बताया कि बुधवार तक तीन नामांकन पत्र बिके हैं। परतावल ब्लॉक के एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद ने बताया कि ब्लॉक में दो नामांकन पत्र बिके हैं। नौतनवां संवाद के मुताबिक लक्ष्मीपुर ब्लॉक में सात तथा नौतनवां ब्लॉक में छह नामांकन पत्र बिके हैं। घुघली संवाद के मुताबिक ब्लॉक में दो नामांकन पत्र, सिसवा संवाद के मुताबिक ब्लॉक में चार नामांकन पत्र, निचलौल संवाद के मुताबिक ब्लॉक में दो नामांकन पत्र, पनियरा संवाद के मुताबिक ब्लॉक में कुल तीन नामांकन पत्र, फरेंदा संवाद के मुताबिक ब्लॉक में कुल दो नामांकन पत्र, धानी ब्लॉक में तीन तथा बृजमनगंज ब्लॉक में पांच नामांकन पत्र बिके हैं। मिठौरा संवाद के मुताबिक मिठौरा ब्लॉक में पांच नामांकन पत्र बिके हैं।