निचलौल। सीमा पर रेंगहिया गांव के पास सोमवार को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान टीम नेपाल से तस्करी कर भारत लाई जा रही 43 बोरी चाइनीज लहसुन और नौ साइकिल बरामद की, जबकि तस्कर फरार हो गए। टीम ने बरामद लहसुन और साइकिल को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की बहुआर पुलिस चौकी को मुखबिर से सूचना मिली कि भारत नेपाल सरहद से सटे रेंगहिया गांव के पास पगडंडी के रास्ते कुछ लोग साइकिल की मदद से चाइनीज लहसुन की नेपाल राष्ट्र से तस्करी कर भारत लाई जा रही है। उसके बाद टीम उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसबी जवानों के साथ मौके पर पहुंच घेराबंदी कर लिया। जिस दौरान साइकिल से तस्करी कर लहसुन की खेप भारत ला रहे तस्कर साइकिल और लहसुन की बोरियों को छोड़कर मौके से भाग निकले।
उसके बाद टीम मौके से बरामद 43 बोरी चाइनीज लहसुन और नौ साइकिल को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इन्होंने आगे कहा की भारत नेपाल सरहद पर तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम स्थानीय लोगों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रही।