महराजगंज। शहर में इन दोनों अलग-अलग रूट पर स्कूल बसों की जांच की जा रही है। स्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। बढ़ती दुर्घटनाओं और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस ने स्कूल बसों की जांच कर रही है। जरूरी प्रपत्रों के साथ ही सुरक्षा के मानकों की परख भी हो रही है।
शहर के सक्सेना चौराहा, मउपाकड़ चौराहा, उद्योग चौराहा समेत अन्य जगहों पर जांच के दौरान बसों के चालकों के लाइसेंस, वाहन की बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र, और नियमित रखरखाव के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके अलावा, बसों में सुरक्षा उपकरण जैसे कि फायर, प्राथमिक चिकित्सा किट और जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जा रही है। पिछले महीने में बभनौली जंगल के पास स्कूल वाहन के पलटने से चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
बच्चों के सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई थी। शांति देवी ने बताया कि वर्तमान में स्कूलों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। इस व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात सिर्फ कही जा रही है। लेकिन हकीकत इसके अलग है। यातायात पुलिस ने नगर के विभिन्न जगहों पर 115 स्कूली बसों के जांच की। इसमें 22 स्कूल बसों में फिटनेस, अन्य उपकरण न होने पर करीब 44 हजार रुपये तक जुर्माना जमा कराया गया।
यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सप्ताह में दिनों तक शहर के विभिन्न जगहों पर स्कूली बसों की सुरक्षा के दृष्टि से जांच होती है। बसों में सुरक्षा उपकरण जैसे कि फायर, प्राथमिक चिकित्सा किट और जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम आदि की नियमित जांच होती है।