निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र में संचालित होने वाले अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र इन दिनों पोषण ट्रैकर एप पर संचालित होते नहीं दिख रहे हैं। बुधवार को भी पोषण ट्रैकर एप पर 42 आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। हालांकि इस एप पर आंगनबाड़ी खुलने व बंद हाेने का फाेटाे अपलाेड हाेगा, तभी सेविकाओं और सहायिकाओं काे पूरा मानदेय भुगतान हाेगा।
प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी गुंजनलता श्रीवास्तव ने बताया की इस एप का उपयाेग किस तरह करना है, इसके लिए मास्टर ट्रेनर की ओर से सेविकाओें और सहायिकाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। फिर भी रोजाना अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन पोषण ट्रैकर एप पर बंद दिखा रहा है। ब्लॉक क्षेत्र में कुल 296 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। इसमें बुधवार को 254 आंगनबाड़ी केंद्र पोषण ट्रैकर एप संचालित दिखे, जबकि 42 आंगनबाड़ी केंद्र एप पर बंद मिले।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय भुगतान करने में काफी दिक्कत होगी। आंगनबाड़ी केंद्राें में सेविका व सहायिकाओं की उपस्थिति अब रजिस्टर पर दर्ज नहीं हो रही है। सभी आंगनबाड़ी केंद्राें काे डिजिटलाइजेशन कर दी गई है।