फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कमरे में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, मचा कोहराम

Thu, 08 Aug 2024 05:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर के घोड़हवा वार्ड निवासी एक युवक का शव बुधवार की रात करीब आठ बजे घर में फांसी लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शहर के घोड़हवा वार्ड निवासी विक्की चौधरी (35) दो भाईयों में बड़ा था। विक्की छोटे भाई दुर्गेश चौधरी और माता-पिता के साथ ही रहता था। उसकी शादी वार्ड के ही रहने वाली सुनीता देवी से हुई थी। विक्की के दो लड़के किशन (12) सीकम (10) हैं। विक्की की पत्नी सुनीता कुछ दिन पहले मायके गई थी। इसी बीच विक्की कमरे के अंदर रस्सी से संदिग्ध हालात में लटका मिला। लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद से विक्की के पत्नी सुनीता और दो छोटे बच्चो का रो रोकर बुरा हाल है।
घटना के बाद लोगों में हो रही चर्चा के मुताबिक जमीन की बात को लेकर विक्की और छोटे भाई व मां में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। जिसे लेकर विक्की काफी परेशान रहता था। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें