फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एईएस के दो, बुखार व दस्त के 10 मरीज भर्ती

विज्ञापन
भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति - फोटो : www.pexels.com
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल में जनवरी 2019 से अब तक कुल 7 जेई-एईएस के मरीज भर्ती हुए हैं। एईएस के दो मरीज अब भी अस्पताल में है। इसी वार्ड में बुखार, दस्त व पेट दर्द के 10 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि जिला अस्पताल में एक जनवरी 2019 से अब तक कुल सात मरीज जेई- एईएस के भर्ती हुए हैं। इसमें 3 मरीजों को जिला अस्पताल से इलाज के बाद घर भेज दिया गया। एक मरीज को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। वहीं कैंपियरगंज से ओम गिरी (3) व महेश (8) निवासी पिपरानरायन का इलाज चल रहा है। इसके अलावा वार्ड में बुखार, दस्त, पेटदर्द से पीड़ित ऋषभ, ऋषिकेश, क्रीष, ज्योती, निलेश, पूजा, शिवप्रिया, अरबाज, अमरजीत, ईश मोहम्मद का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें