फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेणी निर्धारण के लिए विद्यार्थियों की परीक्षा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेणी निर्धारण के लिए विद्यार्थियों की परीक्षा शुरू
विज्ञापन

जिले के विभिन्न ब्लॉकों में तीन दिन तक होगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के विभिन्न स्कूलों में बुधवार को बच्चों की शैक्षिक संप्राप्ति के श्रेणी निर्धारण के लिए विभिन्न ब्लॉकों ने परीक्षा शुरू हो गई। यह परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी। यह चर्चा भी रही कि कुछ जगहों पर परीक्षा के लिए कम संख्या में प्रश्नपत्र भेजे गए थे। इसके चलते शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए विभाग की ओर से जितनी उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए थे, उसकी संख्या विद्यार्थियों के हिसाब से पूरी नहीं थी। कम संख्या में प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं होने शिक्षकों को परेशानी हुई। शिक्षकों को प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो प्रति कराकर विद्यार्थियों को वितरित करनी पड़ी। सदर बीआरसी क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम, चौपरिया, सोनरा, बागापार आदि तमाम स्कूलों में परीक्षा कराई गई। एबीएसए घुघली श्याम सुंदर पटेल ने बताया कि प्राथमिक व जूनियर स्कूल परसौनी, प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर, प्राथमिक व जूनियर विद्यालय सेमरा चंद्रौली में निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया गया। उन्होंने ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय परतावल, सेमरा चंद्रौली के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय धरमौली में भी परीक्षा हुई है। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि स्कूलों में श्रेणी निर्धारित के लिए विद्यार्थियों की परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें