फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए चंद्रशेखर आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर याद किए चंद्रशेखर आजाद
विज्ञापन

कांग्रेस ने शहीद दिवस के रूप में मनाई पुण्यतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी ने चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के जीवन के कई किस्से हैं। वर्ष 1920 में मात्र 14 वर्ष की उम्र में चंद्रशेखर आजाद महात्मा गांधी की तरफ से शुरू किए गए असहयोग आंदोलन से जुड़ गए। आंदोलन में शामिल होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। जहां उन्हें 15 कोड़ों की सजा सुनाई गई थी। उस वक्त का एक किस्सा बहुत चर्चित है। जब उन्हें न्यायाधीश के सामने पेश किया गया तो उन्होंने अपना नाम आजाद बताया। पिता का नाम स्वतंत्रता और जेल को अपना घर बताया। आजाद ने कहा था कि अंग्रेज उन्हें पकड़ नहीं सकते हैं और वह आजाद ही रहेंगे। अपनी इस प्रतिज्ञा को पूरा करते हुए उन्होंने खुद को गोली मार ली थी। इस मौके पर शरदेंदु कुमार पांडेय, अशोक पटेल, जग्गू प्रसाद, पूर्णवासी प्रसाद, विनोद सिंह, अफजल अब्बासी, ध्रुव नारायण तिवारी, सरफुल्लाह, रामसनेही, इमामुद्दीन, अरविंद, निजामुद्दीन, अशोक मद्धेशिया, अशोक, सुग्रीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें