फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बढ़ी जाम की समस्या, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बढ़ी जाम की समस्या, लोग परेशान
विज्ञापन

सड़कों के किनारों पर बेतरतीब खडे़ वाहनों से होती है ज्यादा समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर में जाम की समस्या के निराकरण के लिए कोई इंतजाम नहीं है। हर रोज दोपहर बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम की समस्या पैदा हो जाती है। इससे लोगों को आवागमन में समस्या होती है। सड़कों के किनारों पर बेतरतीब तरीके से खडे़ वाहनों के कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है। लोगों के मुताबिक शहर में बाईपास नहीं होने के कारण अक्सर जाम लग जाता है। खासकर स्कूलों की छुट्टी के दौरान स्कूली बसें भी जाम में फंस जाती हैं। इससे बच्चों को घर पहुंचने में देर होती है।
नगर के सक्सेना चौराहे पर जाम के झाम से राहगीर परेशान होते हैं। ऑटो खड़ी किए जाने व दुकानदारों द्वारा पटरी पर कब्जा किए जाने सेे समस्या बढ़ गई है। व्यस्ततम बाजार में दिन भर हर घंटे लगने वाले जाम की समस्या से निजात के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बुधवार को नगर के गोरखपुर रोड, सक्सेना चौराहा, मउपाकड़ व हनुमानगढ़ी चौराहे पर कई बार जाम लगा। इसके चलते शहर में वाहन रेंगते रहे। सबसे अधिक परेशानी बाइक चालकों को हुई। एंबुलेंस भी कुछ देर जाम में फंसी रही। लोगों का कहना था कि अब तो यहां भी जगह-जगह जाम लगने से परेशानी बढ़ती जा रही है और जिम्मेदार इस समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। जाम की समस्या से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से कई बार अभियान चलाए गए लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। रोड के किनारे फुटपाथ पर ही लोग आडे़ तिरछे वाहन खड़ी कर देते हैं। इससे वाहनों को आनेजाने में परेशानी तो होती ही है, साथ ही यातायात जाम की भी समस्या पैदा होती है।
विज्ञापन

पवन कुमार वर्मा, संजीव कश्यप ने बताया कि पूरे शहर में कहीं पर भी वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस कारण लोग सड़कों के किनारों पर वाहन खड़ी करते हैं। इससे जाम लग जाता है। अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी कठिन हो गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यातायात पुलिस जाम लगने के आधे घंटे बाद सक्रिय होती है। इससे जाम में फंसे लोग समय से घर अथवा कार्यालय नहीं पहुंच पाते हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल का कहना है कि शहर में सड़कों के किनारे अतिक्रमण न करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। अभियान चलाकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक बरजोर सिंह का कहना है कि जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस सजग है। अभियान चलाकर सड़कों के किनारे खडे़ वाहनों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें