फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली के मसले पर दरोगा सिपाही आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
वसूली के मसले पर दरोगा सिपाही आमने-सामने
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। भारत से नेपाल जाने वाले लाइन में लगे ट्रकों को मिलीभगत कर आगे निकलवा लिए जाने के खेल में धन उगाही के मसले पर सोनौली कोतवाली क्षेत्र का एक चर्चित सिपाही का दरोगा से विवाद हो गया। इसके साथ ही ट्रक रोकने और आगे भेजने को लेकर ट्रक मालिकों और पुलिस के बीच भी नोकझोंक हुई। स्थिति बिगड़ते देख काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियाें को सहारा लेना पड़ा।
शुक्रवार को देर रात करीब साढ़े 11 बजे सोनौली कोतवाली बीट पर एक चर्चित सिपाही और एक एसआई के बीच ट्रकों के ओवरटेक कराने के मसले पर विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंचता इससे पहले एक दूसरे दारोगा ने बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया। अभी यह सब चल ही रहा था कि नौतनवां सोनौली के मुख्य मार्ग बाईपास कुनसेरवां मोड़ पर पीछे की ट्रकों को आगे कराने के बदले रकम वसूलने को लेकर सिपाही और वाहन चालकों में भिड़ंत हो गई । ट्रक चालक और मालिकों ने रात में जमकर हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले रखा है। बताया जाता है कि देर रात ट्रकों की कटिंग को लेकर कुनसेरवा चौराहे पर रकम के लेनदेन के मामले में ट्रक मालिक और सिपाहियों के बीच विवाद हो गया। स्थिति और बिगड़ती इसके पहले पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले को रफा दफा करा दिया। सरहद पर सोनौली बॉर्डर से लेकर करीब 15 किमी तक नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नौतनवां डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव का कहना है कि शुक्रवार की रात सोनौली, कुनसेरवा में पुलिस कर्मियों व लोगों के बीच विवाद की सूचना मिली है। इसमें एक युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी कसूरवार होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें