फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड चेन आपरेटर से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्ड चेन आपरेटर से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

टीकाकरण में लापरवाही पर एएनएम को चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरा
महराजगंज। सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय ने कार्यालय सभागार में बैठक कर टीकाकरण के कार्यों की समीक्षा की। दायित्व के प्रति लापरवाही सामने आने पर एएनएम को चेतावनी दी, वहीं कोल्ड चेन आपरेटर व पटल सहायक से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को टीकाकरण सत्र में 90 प्रतिशत से कम टीकाकरण करने वाली पीएचसी बहदुरी की एएनम निर्मला दूबे, सुमन दूबे, वंदना ओझा, सुंद्रावती, सरोज पांडेय, घुघली की एएनएम प्रियंका त्रिपाठी, सामुदायिक केंद्र महाराजगंज की एएनएम बबिता यादव, निचलौल की सविता यादव, रीता तिवारी के टीकाकरण रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का एक माह के अंदर टीकाकरण कार्य पूरा कराकर रिपोर्ट देने की हिदायत भी दी। साथ ही चेतावनी दी कि टीकाकरण के कार्य में लापरवाही की शिकायत मिली तो संबंधित का वेतन रोक दिया जाएगा। वहीं मिठौरा और सिसवां के कोल्ड चेन प्वाइंट पर 8 और 9 जुलाई को तापमान निर्धारित मानक से अधिक रहा। इस पर कोल्ड चेन आपरेटर व पटल सहायक से स्पष्टीकरण तलब किया। बैठक में एसीएमओ डॉ.सीमा राय, डॉ.आईए अंसारी, मुकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें