फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने बजट का किया विरोध

विज्ञापन
धरना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या की अध्यक्षता में हुई, जिसमे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट का विरोध किया।
विज्ञापन

जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी वर्करों की उपेक्षा कर रही है। शासन स्तर पर अनेक बार आश्वासन देने के बाद भी आंगनबाड़ी वर्करों की मांग पूरी नहीं की जा रही है, जिससे यह साबित हो गया है कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार ने भरोसा दिया था कि आंगनबाड़ी वर्करों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। लेकिन अब तक मानदेय नहीं बढ़ाया गया। जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि पार्टियां चुनाव के समय झूठे वादे करके सत्ता पर काबिज हो जाती है और सत्ता में आने के बाद अपने किए वादों को भूल जाती हैं। इस मौके पर पूनम वर्मा, सत्येंद्र पटेल, संगीता, गीता, ज्ञानमती, मंजू, रूखमणी, पुष्पा, राजमती, अख्तर, नाजमा, निर्मला, उमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें