महराजगंज। रविवार को जिला पंचायत सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में मिलेनियम वोटर्स अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दींन दयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यर्पण कर वंदे मातरम गीत के साथ किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम जियावन मौर्य ने कहा कि युवा वर्ग आज काफी उत्साहित है। युवाओं ने मन बनाया तो देश व प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। अभियान चलाकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 1 जनवरी 2018 के बाद 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने चुके युवाओं का मतदाता कार्ड बनवाएंगे। उत्तर प्रदेश में छह लाख नए मतदाता बनवाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पासवान ने कहा कि भाजपा को छोड़ सभी दलों में जातिवाद परिवारवाद है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा सिद्धांत पर कार्य करती है। सिद्धांतवादी दल में ही कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान है। जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, परदेसी रविदास, जिला विस्तारक आनंद , मिलेनियम वोटर अभियान के जिला संयोजक दिनेश जायसवाल, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, सभासद राघवेंद्र मिश्र, विवेक गुप्ता ने युवाओं को संबोधित किया। इस मौके पर विधान सभा संयोजक शिवेंद्र उपाध्याय, राजेश यादव गगन पांडेय, प्रमोद चौरसिया, राहुल सिंह ,शशांक शेखर, देवेंद्र गुप्त, सिनोद कुमार अवध किशोर, परशुराम जायसवाल बृजेन्द्र पटेल सत्यम चौबे, गोविंद आदि मौजूद रहे। संचालन भाजयुमो के प्रवक्ता कुलदीप मणि त्रिपाठी ने किया।