फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई मद में आए रकम को खर्च न होने पर सफाई कर्मियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें ग्राम प्रधान और एएनएम द्वारा सफाई कार्य के लिए शासन से भेजे गए धन को खर्च न करने पर विरोध प्रकट किया है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों में 10,000 रुपया शासन ने गांव में ब्लीचिंग पाउडर, चूना एवं नालियों में दवाई डालने के लिए भेजा है। लेकिन इस पैसे को न तो गांव के प्रधान ही निकालना चाहते है और न ही एनएम द्वारा ही निकाला जा रहा है। इतना ही नहीं बार बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी अमल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में सफाई कार्य के झाडू़, बेलचा, ठेला नहीं है। इस व्यवस्था को ठीक कराने के लिए कई बार सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए संगठन लड़ाई लड़ेगा। महिला संगठन की जिलाध्यक्ष पूनम गुप्ता ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार कार्य करने के लिए उपकरण नहीं मिल रहे है तो सफाई कैसे होगी। सफाई कार्य के लिए शासन द्वारा भेजे गए धन को निकालने में भी आना कानी हो रही है। सभी कर्मचारियों ने संगठन की मजबूती को जोर दिया। इस मौके पर रेनू यादव, रामजीत संदीप, संतराज, काशी चौधरी, बृजेश जायसवाल, रणजीत यादव, रामभवन गौड़, राजन चौबे, सरोज सहानी, अशोक खरवार, लाल चौधरी, सुनील गुप्ता, कमल किशोर , रामसेवक, धर्मेद्र यादव, पूनम गुप्ता, प्रभावती, सत्येन्द्र कुमार, पारसनाथ्ज्ञ यादव, बृजेश कुमार, रामरतन वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें