फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत नेपाल सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी अर्लट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी ने अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत नेपाल से आने वाले हर एक शख्स की डोर मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही भारत में आने दिया जा रहा है । बाइक कार एवं ट्रकों की भी गहनता से चेकिंग की जा रही है। पगडंडी मार्गों पर भी जवान हथियारों के साथ मुस्तैद है। कोई भी एसएसबी के अधिकारी सरहद पर इतनी कड़ाई से जांच के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रहे है। सूत्रों कहना है कि लखनऊ विधान सभा परिसर में मिले विस्फोटक सामग्री सीएम योगी की सुरक्षा और उनके मठ गोरखपुर से नेपाल सीमा की निकटता और भारत चीन के बीच तनाव के मद्देनजर नेपाल के चीनी प्रेम को देखते हुए भारत की खुफिया एजेंसी रा एनआईए और अन्य एजेंसियों के निर्देश पर सतर्कता बढ़ी है।
विज्ञापन



दो संदिग्ध नागरिक एसएसबी की हिरासत में
सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली के मुख्य गेट पर दो दिनों से एसएसबी द्वारा जारी अलर्ट के बीच जांच के दौरान जवानों ने दो संदिग्ध नागरिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे है। दोनों संदिग्ध नागरिक अफगानी बताए जा रहे है। शुक्रवार की दोपहर एसएसबी नेपाल से आने वाले हर एक आदमी की गहनता से जांच कर रही थी । उसी दौरान दो संदिग्ध नागरिकों की सामानों की जांच के बाद विदेशी लगने पर जवानो ने उससे बीजा और पासपोर्ट की मांग किया। इसमें दोनों के पास भारत में प्रवेश के लिए वीजा नहीं था । दोनों को एस एस बी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में एस एस बी के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें