फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार लीटर मिलावटी डीजल बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
नुमागढ़ी के पास एक भवन में छापामारी करती पुलिस । - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
40 हजार लीटर मिलावटी डीजल बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। पुलिस ने शनिवार की रात बलिया नाले के पास स्थित एक तहखाने में छापा मारकर
237 ड्रम में 40 हजार लीटर मिलावटी डीजल बरामद कर लिया। साथ ही इस मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
आरोपी मिलावटी डीजल को मोबाइल टावरों पर खपाते थे। यह धंधा कई सालों से लगातार चल रहा था। बाजार में इस मिलावटी डीजल की कीमत 30 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि शनिवार की रात में बलिया नाला पर वाहन की जांच हो रही थी। इस बीच एक पिकअप पर चार ड्रम केरोसिन मिला। पुलिस को संदेह हुआ तो आरोपी प्रमोद गुप्ता निवासी हनुमानगढ़ी बलिया नाला वार्ड नंबर 17 से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि पेटी डिलर की आड़ में यह कारोबार हो रहा था। डीजल में केरोसिन आयल मिलाकर बेचा जाता था। मिट्टी का तेल कोटेदारों से सस्ते दर पर खरीद कर डीजल में मिलाकर बेचने का कारोबार हो रहा था। मिलावटी डीजल को मोबाइल टावर पर खपाया जाता है। पुलिस ने शनिवार की रात में छापा डालकर आरोपी के घर के अंदर बने तहखाने से 237 ड्रम मिलावटी डीजल बरामद किया। साथ ही आरोपी प्रमोद कुमार गुप्ता को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि लंबे समय से यह कारोबार चल रहा था। संदेह होने पर पुलिस से इस अवैध कारोबार का खुलासा किया। साथ ही इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। एक आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कभी भी हो सकता था बड़ा हादसा
घर के अंदर मिलावट के खेल से कभी बड़ा हादसा हो सकता था। 237 ड्रम मिलावटी डीजल घर कें अंदर तहखाने में रखा गया था। अगर आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। शनिवार की रात में पुलिस टीम एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर छापा डाले तो पूरी हकीकत सामने आ गईं। छापा डालने के दौरान कोतवाल सर्वेश सिंह, आपूर्ति निरीक्षक विद्या निवास मिश्र, विजय सिंह, चौकी इंचार्ज सुनील वर्मा, ओमवीर यादव, विद्यासागर, अजय यादव आदि मौजूद रहे।

हनुमागढ़ी के पास एक भवन में छापामारी के दौरान पुलिस बल।- फोटो : MAHARAJGANJ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें