पकड़ी गई यूरिया के साथ पुलिस कर्मी।
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से एक पिकअप पर यूरिया लादकर नेपाल जाते समय पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद ठूठीबारी कस्टम कार्यालय को सौंप दिया। रविवार को ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग एक सफेद पिकअप पर यूरिया लादकर निचलौल से ठूठीबारी मुख्य मार्ग होते नेपाल ले जाया जा रहा है।
इस सूचना पर कोतवाली पुलिस निचलौल-ठूठीबारी मुख्य मार्ग के भरवलियां मोड़ पर वाहनों की चेकिंग करने लगी। इसी दौरान एक पिकअप आते हुए दिखाई दिया। पुलिस के जवानों को देखकर पिकअप ड्राइवर पिकप छोड़ कर फरार हो गया। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया की पिकअप पर लदी 40 बोरी यूरिया खाद बरामद हुआ है जिसे कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए ठूठीबारी कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया।