विद्युत मजदूर पंचायत का बेमियादी धरना शुरू
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय में सोमवार को विद्युत मजदूर पंचायत के बैनर तले 8 सूत्री मांगों को लेकर विद्युत मजदूर पंचायत ने कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। विद्युत कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के सचिव अखिलानंद उपाध्याय ने कहा कि छह माह से मानदेय न मिलने से विद्युत कर्मियों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका यह भी कहना था कि विद्युत कर्मियों को अब तक बीमा रसीद की छाया प्रति भी नहीं उपलब्ध कराई गई। जिसे लेकर कर्मचारियों में असंतोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि मानदेय के बगैर अब काम कर पाना संभव नहीं है। इसीलिए कर्मचारी सोमवार से कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर रहे हैं।मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी ने मांग की कि सभी विद्युत कर्मियों को अविलंब परिचय पत्र जारी किया जाए। किसी भी प्रकार का कोई हादसा होने पर कर्मचारियों के आश्रितों को सहायता राशि दी जाय और सभी कर्मियों को सेफ्टी उपकरण दिए जाएं। इस दौरान सुग्रीव साहनी, छेदी, संजय, शहीद, बेचैन, राम निवास, संजय, टुनटुन, मंटू, भग्गन, उमेश, मुमताज, कृपाल, रवि, पन्ना नाथ आदि मौजूद रहे।