शहीद स्मारक पर छात्र-छात्राओं ने की सफाई
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/घुघली। स्थानीय नगर के पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज एवं दी पैरामाउंट एकेडमी के छात्र छात्राओं ने संयुक्त रूप से सोमवार को विशुनपुर गबड़ुआ स्थित शहीद-स्मारक के पास सफाई की।
पंडित दीनदयाल इंटर काॅलेज की छात्रा अंशिका, प्रीति, अनन्या, शालिनी, संजना, अंन्नू, सृष्टि आदि और दी पैरामाउंट एकेडमी की मनीषा, अंकिता, अंशिका राव, संतोष, पवन, उत्कर्ष राव, परवेज, रियासत आदि ने साफ सफाई में योगदान दिया। घुघली प्रतिनिधि के अनुसार बजरंगी सिंह शिक्षण संस्थान, श्री गुरु गोरक्ष नाथ महाविद्यालय के छात्र छात्राओं व प्रशिक्षुओ ने स्लोगन लिखी तख्तियां लिए रैली निकालकर नगर भ्रमण कर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रबंधक राजेश सिंह, प्राचार्य डॉ. दयानंद पाण्डेय, चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह, रामनारायण पाठक, डॉ. ब्रजभूषण आदि मौजूद रहे।