राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में परिवहन नोडल की सक्रियता
मंगलवार को राजकीय स्कूलों में परिवहन प्रश्नोत्तरी
महराजगंज। जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 31 जनवरी तक सभी स्कूलों में परिवहन जागरूकता संबंधित गतिविधि संचालित की जाएगी। एआरटीओ व परिवहन नोडल के प्रयास से निरंतर जागरूकता संबंधित गतिविधि प्रभावी रहेगी। मंगलवार को सभी राजकीय स्कूलों में परिवहन विषयक प्रश्नोत्तरी स्पर्धा आयोजित की गई।
परिवहन प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम मंगलवार 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में आयोजित की गई। माध्यमिक शिक्षा परिवहन समिति की तरफ से इस प्रश्नोत्तरी के लिए प्रश्नपत्र तय करते हुए 25 प्रश्नों के लिए 30 मिनट का समय दिया गया। इसमें कुल 367 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को 31 जनवरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
वर्जन
परिवहन विभाग के प्रयास से माध्यमिक स्कूलों में 31 जनवरी तक यातायात जागरूकता संबंधित कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। बेहतर प्रदर्शन वाले प्रतिभागी 31 जनवरी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
-अनमोल कुमार यादव, नोडल शिक्षक परिवहन माध्यमिक।