भिटौली। घुघली क्षेत्र के विशुनपुर गबडुवा में शहीदों की स्मृति में मंगलवार को मेले का आयोजन किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सामान्य ज्ञान व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में बबी, जूनियर वर्ग में दिव्यांश प्रथम रहे।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में इंटरमीडिएट वर्ग से नितीश चौधरी, हाई स्कूल से कृष्णा चौधरी, जूनियर वर्ग से आर्यन गुप्ता, प्राइमरी से सोनम चौधरी अव्वल रही। मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल, प्रधान संघ के नेता विजय मिश्र ने विजेता प्रतिभागियों क़ो पुरस्कार वितरित किया।