फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लक्ष्मीपुर खुर्द में 36 बोरा कॉफी बीज बरामद

विज्ञापन
बरामद कॉफी की बोरियां।
विज्ञापन
निचलौल/ठूठीबारी। भारत नेपाल बार्डर पर इन दिनों कर्नाटक की कॉफी की तस्करी काफी बढ़ चुकी थी। ऐसे में अमर उजाला ने अपने चार नवंबर के अंक में कर्नाटक की कॉफी की नेपाल में मांग से तस्कर हो रहे मालामाल नामक शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित के बाद बार्डर क्षेत्र में जहां धंधेबाजों में हलचल तेज हो गई। वहीं सुरक्षा एजेंसियों के साथ राजस्व विभाग भी सतर्क हो गई।
विज्ञापन

इसी बीच प्रशासन टीम गठित कर मंगलवार रात में मुखबिर की सूचना पर तस्करी के लिए कर्नाटक की कॉफी को लाकर बार्डर से सटे गांव लक्ष्मीपुर खुर्द में डंप की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान टीम चार घरों में छिपाकर रखी गई कुल 36 बोरी कर्नाटक की कॉफी बरामद की। टीम बरामद कॉफी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही कार्रवाई के दौरान बार्डर क्षेत्र में अवैध धंधा करने वाले धंधेबाजों में पूरी रात हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि बार्डर पर कॉफी की तस्करी हो रही है। ऐसे में वह टीम के साथ गश्त पर निकले हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें