फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गाड़ी चलाने की परीक्षा में फेल हो रहे 35 प्रतिशत आवेदक

Thu, 18 Jan 2024 08:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो अब आपको गाड़ी ट्रैक पर चलाना होगा। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परीक्षा पास करनी होती है। एआरटीओ कार्यालय परिसर में गाड़ी चलाने के लिए ट्रैक बना हुआ है। इस पर आवेदक को बाइक चलानी पड़ती है। आठ के आकार में बने ट्रैक पर बेहतर गाड़ी चलाने वाले ही सफल होते हैं। हर बार 35 प्रतिशत आवेदक फेल हो जाते हैं। 65 प्रतिशत आवेदक ही सफल होते हैं।
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक आरडी प्रसाद ने बताया कि टेस्ट से पहले थोड़ा तनावग्रस्त होना सामान्य बात है लेकिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। घबराहट अपने आप में आपको असफल नहीं बनाएगी, (ड्राइविंग टेस्ट देने से पहले हर किसी को थोड़ी घबराहट महसूस होती है), लेकिन अगर आप ड्राइविंग टेस्ट के दौरान चिंतित महसूस कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप इसे देने के लिए तैयार नहीं थे।
ड्राइविंग टेस्ट पास करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। अच्छी तरह से तैयारी करें और अपने कौशल के बारे में आश्वस्त रहें। इससे आपको अपनी परीक्षा में सफल होने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि 1500 आवेदन हर माह होते हैं। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी की जाती है। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि आवेदक निर्धारित मानक के अनुसार बाइक चलाएं। बाइक चलाने के दौरान असफल होने वाले शीतलापुर के धीरज ने बताया कि ट्रैक पर बाइक चलाने के दौरान मोड़ने पर गलती हो गई। इस वजह से दोबारा परीक्षा देना पड़ेगा। इसी तहर टेंगरहना के नरेश यादव ने बताया कि शुरुआत में तो ठीक रहा, लेकिन अंत में ट्रैक के किनारे से बाइक स्पर्श होने से गिर गई। इसी तरह से अन्य आवेदकों ने गलती तो परीक्षा में फेल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें