फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिविर में 35 किसानों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा तहसील सभागार में मंगलवार को किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान 35 किसानों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम ने किसानों से अपील की कि वे समय रहते अपना फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण अवश्य कराएं। कृषि विभाग की सभी योजनाएं अब रजिस्टर्ड किसानों को ही उपलब्ध कराई जाएंगी। ऐसे में यदि कोई किसान पंजीकरण नहीं कराता है तो वह सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाएगा। एसडीएम ने बताया कि इस पंजीकरण का उद्देश्य किसानों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है, जिससे उन्हें बीज, खाद, फसल बीमा और सब्सिडी जैसी योजनाओं का लाभ सीधे मिल सके।
विज्ञापन

निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा
महराजगंज। जंगल दुधई उर्फ चेहरी गांव में भूमि अधिग्रहण से संबंधित किसानों को मुआवजा वितरित करने को लेकर बैठक हुई। प्रभारी भूमि अध्याप्ति अधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने कहा कि जिन किसानों की भूमि रेलवे लाइन के दायरे में आ रही है, वह लोग कार्यालय में सीधे संपर्क करें। उनके दावे और समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें