फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिले के 337 एनसीसी कैडेटों ने दी ए प्रमाण पत्र की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र में रविवार को 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर की ओर से लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा की देखरेख में एनसीसी (ए प्रमाण पत्र) की लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के कुल 428 पंजीकृत कैडेटों में से 337 कैडेटों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

आयोजक 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने बताया कि मुंदर प्रसाद इंटर कालेज, विश्वंभर नाथ जनता इंटर कालेज, महात्मा बुद्ध इंटर कालेज, भगवान दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, कमला रुद्रनरायन इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज एवं रामनाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज के पंजीकृत कुल 428 एनसीसी कैडेटों का एनसीसी (ए प्रमाण पत्र) की परीक्षा के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया था। रविवार को इसमें कुल 428 पंजीकृत कैडेटों में से 337 कैडेटों ने लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा दी है। परीक्षा परिणाम आने के बाद उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में (ए प्रमाण पत्र) का वितरण किया जाएगा।
इस दौरान 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा, प्रबंधक कुंवर कौशल, प्राचार्य डॉ. विमल यादव, एएनओ रंजना सिंह, राजेश यादव, राबिया खातून, सुशील यादव, महेंद्र राजपूत, सुखराम आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें